WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच की तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारों से गूंजा रतलाम!

WhatsApp Image 2025 05 16 At 10.51.52

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच की तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारों से गूंजा रतलाम!

भारत माता की आरती में दिया सर्वधर्म सद्भाव का संदेश!

Ratlam : गुरुवार की शाम को भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में विशाल तिरंगा रैली निकली गई। इसमें शामिल रतलाम वासियों ने देश भक्ति के नारों से आसमां को गुंजायमान किया। रैली में सभी धर्माे के धर्माचार्य और अनुयायियों ने शामिल होकर सर्वधर्म सदभाव का संदेश दिया। रैली का समापन भारत माता की आरती करके किया गया।

तिरंगा रैली महलवाडा से प्रारंभ हुई और पैलेस रोड़, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2025 05 16 at 10.51.52 1

रैली में आगे-आगे भारतीय सेना के सेवानिवृत सैनिक, रानी लक्ष्मीबाई के रूप की प्रतिकृति, इसके बाद खुल जीप में भारत माता की प्रतिकृति, मातृशक्ति और बड़ी संख्या मे शहरवासी शामिल हुए। रैली में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी धर्माे के धर्म गुरू हाथ में तिरंगा थामकर शामिल हुए। शहरवासी पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और हम सेना के साथ है, ऑपरेशन सिन्दूर के साथ देश खडा है, जैसे स्लोगन की तख्तिया थामे चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह रैली का स्वागत भी किया गया।

रैली में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रैली संयोजक पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सहसंयोजक निर्मल कटारिया, विप्लव जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए। अंत में आभार संयोजक डागा ने माना।

WhatsApp Image 2025 05 16 at 10.51.53

पूरा देश सेना के साथ खड़ा हैं: चेतन्य काश्यप!

तिरंगा रैली के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की आन-बान और शान को बढ़ाया है। उसके सफल परिणामों के बाद सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में भारत सुरक्षित है और पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्रीजी ने कहा भी है कि अब कोई आतंकी हमला होगा तो उसे युद्ध माना जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के कई पैमाने है। इसके माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देख लिया है।