WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Real ‘Chandu Champion’ Honored : ‘चंदू चैंपियन’ के मूल चरित्र मुरलीकांत पेटकर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होकर अभिभूत!

उनकी कहानी को फिल्म जीवंत करने के लिए साजिद नाडियाडवाला का आभार माना!

Real ‘Chandu Champion’ Honored : ‘चंदू चैंपियन’ के मूल चरित्र मुरलीकांत पेटकर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होकर अभिभूत!

Mumbai : देश के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की कहानी को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रमुख साजिद नाडियाडवाला ने बड़े पर्दे पर जीवंत किया। हाल ही में मुरलीकांत पेटकर को उनकी उपलब्धि के 52 साल बाद अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि पाने पर मुरलीकांत पेटकर ने कहा कि मैं अर्जुन लाइफटाइम अवार्ड पाकर अभिभूत और आभारी हूं। यह सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह कई अच्छे व्यक्तियों के सामूहिक प्रयास और विश्वास का प्रमाण है। मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने न केवल मेरी कहानी पर विश्वास किया, बल्कि इसे फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के माध्यम से बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना भरोसा और संसाधन लगाए। उनके अडिग समर्थन ने सब कुछ बदल दिया।

IMG 20250119 WA0040

उन्होंने आगे कहा कि मैं कबीर खान के प्रयासों का भी उल्लेख करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी यात्रा को सबसे प्रामाणिक तरीके से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया। और कार्तिक को, जिन्होंने मेरी कहानी को बेहतरीन ढंग से पेश किया। यह क्षण जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है, मैं वास्तव में पूरी ‘चंदू चैंपियन’ की टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया और मेरी कहानी के माध्यम से देश के कई लोगों को प्रेरित किया।

खेलों में एक ऑलराउंडर, मुरलीकांत पेटकर ने पैरा-स्विमिंग में उत्कृष्टता प्राप्त करने से पहले कई खेलों में प्रतिस्पर्धा की। वह ऐतिहासिक सफलता और साहस के सच्चे प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। खेलों में एक ऑलराउंडर, मुरलीकांत पेटकर ने पैरा-स्विमिंग में उत्कृष्टता प्राप्त करने से पहले कई खेलों में प्रतिस्पर्धा की। वे ऐतिहासिक सफलता और साहस के सच्चे प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। ‘चंदू चैंपियन’ बीते साल 14 जून को रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का रोल प्ले किया था।