
Result of Hard Work : खुशी कुमावत ने कक्षा 12वीं में 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया परिवार का गौरव!
Ratlam : शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत की सुपुत्री खुशी कुमावत ने इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने समाज, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि खुशी ने गणित संकाय में 93% अंक अर्जित कर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया है। खुशी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बता दें कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर खुशी ने यह सफलता हासिल की।

खुशी की सफलता में पिता सुभाष कुमावत के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग तथा गुरु रामदास विद्यालय के शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खुशी कुमावत बचपन से ही मेधावी एवं मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर अभ्यास पर ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिवार में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता आगे और बड़ी उपलब्धियों की प्रेरणा बनेंगी!





