WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Retired ACS बनेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त, आज शाम तक होंगे आदेश

Retired ACS बनेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त, आज शाम तक होंगे आदेश

 

भोपाल: राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह के स्थान पर रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव को नियुक्त किया जा रहा है। पता चला है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सहमत हो गए हैं।माना जा रहा है कि आज ही शाम यह आदेश जारी हो जाएंगे।

बता दे कि राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह आज रिटायर हो रहे हैं।वैसे तो उनका सेवाकाल जून 2024 को ही पूर्ण हो चुका था लेकिन अन्य व्यवस्था न होने से राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त कार्यकाल प्रदान किया था जो आज पूर्ण हो रहा है।

बीपी सिंह के स्थान पर अब यह लगभग तय हो गया है कि रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अधिकारी को नियुक्ति मिलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस नाम को फाइनल कर दिया है और एक तरह से मोहर लगा दी है।

बता दे कि इस पद के लिए रिटायर्ड मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव दावेदार थे लेकिन मुख्यमंत्री ने जिस नाम को फाइनल किया है वह सबको चौंका सकता हैं।