Romance on Two Wheeler : चलते दोपहिया पर रोमांस करते प्रेमी युगल पकड़ाए!

पुलिस ने स्कूटी जब्त करके युवक को गिरफ्तार किया!

1850

Romance on Two Wheeler : चलते दोपहिया पर रोमांस करते प्रेमी युगल पकड़ाए!

Lucknow : पुलिस ने 23 साल के एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर चलते दोपहिया वाहन पर रोमांस करते हुए पकड़ा। इस घटना का वायरल होने के बाद दोपहिया वाहन के नंबर के आधार पर को खोज कर पकड़ा गया। यह युवक तेजी से दोपहिया वाहन चलाते हुए नाबालिग लड़की से रोमांस कर रहा था। यह घटना लखनऊ के हजरतगंज इलाके की है। इस हरकत का वीडियो वायरल हुआ जिसे पुलिस और कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 19.32.34

वीडियो में देखा गया कि नाबालिग लड़की स्कूटर पर सवार के साथ उल्टा बैठकर रोमांस कर रही है। नाबालिग लड़की पैर ऊपर किए दोपहिया वाहन चलाने वाले युवक को आलिंगन करते हुए बैठी है। युगल चुंबन भी कर रहे हैं। युवक और उस नाबालिग लड़की दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना है, जो का यातायात नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा उनका सार्वजनिक रोमांस भी आपत्तिजनक है। पुलिस ने इसे कई कारणों से यातायात और सामाजिक नियमों का उल्लंघन माना है।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 19.32.34 1

इस घटना के बारे में लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि लखनऊ के हजरतगंज थाने के अंतर्गत एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक और एक नाबालिग लड़की को स्कूटर पर गलत तरीके से बैठे दिखाया गया। आईपीसी की धारा 294, 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 23 साल के इस युवक विक्की शर्मा को हिरासत में लेकर उसका स्कूटर जब्त कर लिया गया। उसके खिलाफ रैश ड्राइविंग और सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के मामले दर्ज किए गए हैं।

पहले भी हुई ऐसी हरकतें

यह पहली बार नहीं है, जब किसी प्रेमी युगल को दोपहिया वाहन पर रोमांस करते देखा गया। गोवा में भी ऐसी ही एक घटना वायरल हुई थी। हाल ही में, आंध्र प्रदेश के विजाग में एक जोड़े को चलती बाइक पर रोमांस करते देखा गया। दोपहिया वाहन पर इस तरह की हरकत करते समय संतुलन खोना सबसे बड़ा जोखिम है। हेलमेट नहीं पहनने पर सवारों के सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। विचलित सवारी या ड्राइविंग अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है। क्योंकि, सवार या चालक सड़क पर अन्य वाहनों से टकरा सकता है, जिससे दूसरों की सुरक्षा और भलाई खतरे में पड़ सकती है।