
पढ़ना जारी रखें
धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि सलमान खान अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो वे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगें या पांच करोड़ रुपए दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अब भी सक्रिय है।’
काले हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान को विश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिल रही है। बिश्नोई गैंग सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर पर फायरिंग कर चुका हैं। विश्नोई गैंग एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर सरेआम फायरिंग कर जान ले चुका है।