WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Sanwaliya Seth Temple :13 दिन में निकला करोड़ों का ‘खजाना’, पहले ही दिन निकला 4 करोड़ का चढ़ावा!

1583
WhatsApp Image 2024 04 08 At 8.01.07 PM

Sanwaliya Seth Temple :13 दिन में निकला करोड़ों का ‘खजाना’, पहले ही दिन निकला 4 करोड़ का चढ़ावा!

 

 

Chittorgarh : सांवलिया सेठ मंदिर में सिर्फ 13 दिन में ही करोड़ों रुपए की चढ़ावे की राशि निकली है और अभी गिनती जारी है। 13 दिन पहले ही भंडारा खोला गया था।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में प्रसिद्ध सांवलिया सेठ के मंदिर में हर माह भंडारा खोला जाता है, जिसमें चढ़ावे की करोड़ों रुपये की राशि निकलती है. इस बार निकली राशि ने सभी को हैरान कर दिया. क्योंकि सिर्फ 13 दिन में ही करोड़ों रुपये के चढ़ावे की राशि निकली है और यही अभी गिनती शेष है. 13 दिन पहले ही भंडारा खोला गया था और इसके बाद चढ़ावे की गणना की गई थीं तो रिकॉर्ड चढ़ावा निकला था.

IMG 20240408 WA0079

 

मंदिर मंडल से जारी जानकारी के अनुसार राजभोग आरती के बाद भंडारा खोला गया और नोटों की गिनती शुरू की गई. पहले दिन की गिनती में चार करोड़ रुपये का चढ़ावा सामने आया. अभी तो नोटों की गिनती जारी है, वहीं सोने चांदी का तोल भी बाकी है.

 

13 दिन में ही इतनी बड़ी मात्रा में चढ़ावा निकालना यानी श्री कृष्ण धाम सांवलिया जी में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सांवलिया जी मंदिर में राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम, जावरा, नीमच तक के श्रद्धालु बड़ी संख्या पहुंचते हैं. साथ ही यहां गुजरात के भी लोग दर्शन करने आते हैं.

 

इसलिए हुई 13 दिन में गणना

 

सांवलिया सेठ मंदिर में वैसे तो प्रतिमाह चतुर्दशी को।भंडारा खोलने की परंपरा है. हार माह इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है. लेकिन पिछले माह होली त्योहार था जिससे डेढ़ महीने बाद भंडारा खोला गया था. उस समय रिकॉर्ड 18 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा निकला था.

 

अब परंपरा के अनुसार चतुर्दशी को 13 दिन बाद एक बाद फिर भंडारा खोला गया जिसमें 13 ही दिन में चार करोड़ रुपये का चढ़ावा निकला है और अभी गणना शेष हैं. आज अमावस्या के कारण गणना नहीं होगी क्योंकि अमावस्या के दिन मंदिर भी भिड़ ज्यादा होती है. इसी कारण मंगलवार को गणना होगी।