भोपाल जिले में स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद ही शुरू होंगे

कलेक्टर ने आदेश जारी किए

376

भोपाल जिले में स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद ही शुरू होंगे

भोपाल :   कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय,अशासकीय,आई.सी.एस.ई एवं सी.बी. एस.ई. से संबद्ध शालाओं को सुबह 8:30 बजे के बाद ही शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

भोपाल जिले में शीत ऋतु में तापमान के लगातार गिरावट एवं शीतलहर के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत शाला संचालन का समय प्रातः 8:30 के पश्चात नियत किया गया है। जारी आदेश अनुसार प्रातः 8:30 के पूर्व किसी भी स्थिति में कक्षायें संचालित नहीं की जायेंगी।

यह आदेश 28 नवंबर 2022 से प्रभावशील होगा।