WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Set a Winning Record : यादव ने कहा ‘मेंदोला इस बार पूरे देश में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे!’

चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने क्षेत्र-2 में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया!

Set a Winning Record : यादव ने कहा ‘मेंदोला इस बार पूरे देश में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे!’

Indore : केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता के विश्वास को तिलक की तरह माथे पर लगाकर रखती है। इसके बल पर भाजपा ने धरती से लेकर चाँद तक भारत का मान का बढाया। यह विचार केन्द्रीय श्रम और पर्यावरण मंत्री और मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र-2 में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में व्यक्त किए।

यादव ने विधानसभा क्षेत्र-2 में बने जीत के रिकार्ड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा इस बार आप सब कार्यकर्ताओं को सिर्फ मध्यप्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा की जीत का कीर्तिमान रचना है। सम्मेलन में सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक रमेश मेंदोला ने भी संबोधित किया।

चुनाव प्रभारी ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार ने जो काम किए है उनकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। इन कामों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व भाजपा के हर समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक का है। भाजपा ने लोगों के मन को जीतकर उनका विशवास हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव से आप लोग यहां से रमेश मेंदोला को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीता रहे हो पर इस बार आपको पूरे देश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि किसी ज़माने में इंदौर के क्षेत्र 2 को इंदौर में मिल एरिया कहा जाता था। ये इंदौर का सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता था। कांग्रेसियों ने यहाँ का माहौल ऐसा कर रखा था कि लोग रात में यहाँ आने से भी डरते थे। पर, आज ये क्षेत्र इंदौर का सबसे विकसित क्षेत्र है। सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मॉल्स, मार्केट, शो रूम्स, बाग़-बगीचे, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल सब यहाँ है। कैलाशजी और रमेशजी ने इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल कर रख दी।

वरिष्ठ नेता श्री बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा कि मोदी और शिवराज सरकार ने देश की मातृशक्ति का अत्म्म्विश्वास जगाकर बहनों माताओं को उनका अधिकार दिया है। कार्यक्रम में हरीनारायण यादव, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, कमलेश शर्मा, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, जीतू यादव, चंदूराव शिन्दे सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा और आभार विधायक रमेश मेंदोला ने माना।