Set Bike on Fire : पुराने मकान मालिक ने बाइक में आग लगाई

सीसीटीवी फुटेज में आह लगाने वाले युवक को पहचाना गया!

777

Set Bike on Fire : पुराने मकान मालिक ने बाइक में आग लगाई

Indore : पुरानी रंजिश को लेकर फूड डिलीवरी बॉय की बाइक में आग लगाने की वारदात सामने आई हैं। सीसीटीवी में आग लगाने वाले युवक की पूरी हरकत कैद हुई हैं। वहीं वीडियो में दिखा व्यक्ति फरियादी का पूर्व मकान मालिक निकला। पुलिस ने पूरा मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर का हैं। जहां डिलीवरी बॉय धर्मेंद्र यादव नामक युवक की बाइक में देर रात उसी के पूर्व मकान मालिक ने आग लगवा दी। घटना को लेकर धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई हैं। पूरे मामले में पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

बताया गया कि फरियादी धर्मेंद्र फूड डिलीवरी का काम करता हूं और बीती रात नौकरी से घर आकर अपना वाहन घर के बाहर खड़ा किया था। वह जिस मकान में पहले किराए से रहता था उसके मकान मालिक अंकुर पर उसने अंदेशा जताया हैं। पुलिस का पूरे मामले में कहना है कि अंकुर के पकड़े जाने के बाद ही उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।