भोपाल जिले में भीषण गर्मी: कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक स्कूलों में घोषित किया अवकाश 

45

भोपाल जिले में भीषण गर्मी: कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक स्कूलों में घोषित किया अवकाश 

भोपाल: जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

IMG 20260426 WA0045

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदानित, सीबीएसई सहित सभी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षक उपस्थित रहेंगे।