WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MLA के चेहरे/पोस्टर पर पोती कालिख

पहले कांग्रेस फिर भाजपा से चुनाव लड़कर बने विधायक

1036

MLA के चेहरे/पोस्टर पर पोती कालिख

_छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट_

छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रद्युम्न सिंह के चेहरे/तस्वीर पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है जहां इसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में ही कुछ विरोधी और शरारती लोगों ने यह कृत्य किया है।

●यहां का मामला..

शरारत भरे अंदाज में यह विरोध विधायक के भगवा और वीरों क्षेत्र में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालयों में लगे पोस्टर पर किया गया है। यहां के क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह की तस्वीर पर कालिख पोती जा रही है। साथ ही उनके नाम पर भी कालिख पोती गई है उनके नाम को काले रंग से मिटा दिया गया है।

बता दें कि पिछले एक सप्ताह में दो से तीन स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोग इस मामले में अनभिज्ञ हैं कि कौन इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

● *विधायक का राजनैतिक सफर..* 

पूर्व में प्रदेश की कांग्रेस/कमलनाथ सरकार में प्रदुम्म सिंह लोधी कांग्रेस की टिकट से बड़ामलहरा विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। पर बीच में ही कांग्रेस सरकार गिरने पर यह भाजपा में आ गये और फिर बड़ामलहरा से ही भाजपा से चुनाव लड़कर विधायक बने और अब प्रदेश की भाजपा/शिवराज सरकार में MLA और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पद पर हैं।

● *कमलनाथ ने यहीं से किया था आगाज..* 

पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए भगोड़े विधायकों के खिलाफ शंखनाद किया है और इसकी शुरुआत उन्होंने छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा से की थी। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उस आगाज की बानगी हो सकती है।