
Special People’s Court : सर्किल जेल में विशेष लोक अदालत का आयोजन, विधिक सहायता कक्ष का लोकार्पण!
Ratlam : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और उनके निर्देश पर पुरे मध्य प्रदेश की सर्किल जेलों सहित रतलाम में भी रविवार को जेल लोक अदालत का शुभारंभ हुआ। यह कदम न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे तथा नीरज पवैया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।साथ ही अन्य न्यायाधीशगण तथा अतिथीगण भी इस अवसर पर मौजूद रहें।

शुभारंभ में सर्किल जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया द्वारा अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीशों द्वारा बंदियों को विधिक जानकारी प्रदान करने और उनके मामलों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इसी क्रम में जेल परिसर में एक नए विधिक सहायता कक्ष का लोकार्पण भी किया गया, जिससे बंदियों को समय पर कानूनी सलाह और सहायता मिल सकेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्याय को आमजन, विशेषकर जेल में बंद व्यक्तियों तक सुलभ बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। लोक अदालत के माध्यम से कई मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में भी प्रयास किए गए!

देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं न्यायाधीश!






