WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stampede at Railway Station : प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में बैठने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत!

रेलवे स्टेशन पर न तो कोई व्यवस्था थी न घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस!

Stampede at Railway Station : प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में बैठने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत!

Nai Delhi : प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में बैठने के लिए शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों के मरने की खबर है। कई लोग घायल भी हैं। हादसे में घायल हुए यात्री मदद के लिए इधर-उधर भटक रहे थे, तो दूसरी तरफ घायल दर्द से चीख रहे थे। अपनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वजन मददगार ढूंढ रहे थे। आलम यह था कि उन्हें न तो मदद के लिए जवान मिल रहे थे और न कहीं एंबुलेंस मिली।

IMG 20250216 WA0008

कोई पैदल तो कोई निजी वाहनों से अपनों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में जुटा हुआ था। ये हालात तब थे, जबकि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को लेकर स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से लगातार भीड़ बढ़ रही थी। लापरवाही का यह था कि भगदड़ से घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे कई लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके।

प्रशासन भी तब जागा जब लोकनायक अस्पताल में पहुंचने वाले घायलों में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई। हादसे के कारणों को लेकर जुटाई गई जानकारी में सामने आया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम को 8 बजे के बाद प्रयागराज के लिए अधिकतर ट्रेनें रवाना होती हैं।

IMG 20250216 WA0010

जब लोकनायक पहुंचे घायलों में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद आननफानन में रेलवे स्टेशन पर 50 के करीब एंबुलेंस भेजी गईं। एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। सवाल उठ रहा है कि इंतजाम को पहले क्यों नहीं किए गए? जबकि भीड़ बढ़ रही थी।

मृतकों की पूरी लिस्ट

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

2.पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

3.ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

7. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

9. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

10.पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

11. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली

12. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

13.मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

18. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा