WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stampede at Station : बांद्रा स्टेशन पर भगदड़, 9 यात्री घायल, स्टेशन पर यूपी-बिहार जाने के लिए यात्री उमड़े!

गोरखपुर ट्रेन के आते ही देर रात 2.25 बजे ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की हुई!

Stampede at Station : बांद्रा स्टेशन पर भगदड़, 9 यात्री घायल, स्टेशन पर यूपी-बिहार जाने के लिए यात्री उमड़े!

Mumbai : शनिवार-रविवार की दरमियान रात बांद्रा टर्मिनस पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घर जा रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और 9 यात्री इसमें घायल हो गए। यह भगदड़ रात सवा 2 बजे के करीब बांद्रा टर्मिनस (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची। घायलों में की हालत स्थिर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात पर काबू नहीं कर सकी। जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2.25 बजे की है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई, तो यात्री उसमें चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

IMG 20241027 WA0058

एमओ बांद्रा भाभा अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके नाम शब्बीर अब्दुल रहमान एम (40), परमेश्वर सुखदार गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चुमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगाय (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दिवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मची है। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिसमें फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है और घायल लोग फर्श पर अचेतावस्था में पड़े हुए हैं। रेलवे पुलिस के जवान और अन्य यात्री घायलों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं।