भाजपा सरकार मे प्रदेश का व्यापम ओर जिले का खेल सामग्री घोटाला – कांग्रेस विधायक भूरिया

झाबुआ: महंगाई आसमान छू रही है। प्रतिदिन हर सामग्रियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। विभिन्न विभागों में लगभग डेढ़ लाख पद रिक्त पड़े हैं। घोटालों मैं लिप्त सरकार नए.नए कारनामे अंजाम दे रही है। व्यापम घोटाला जिसकी जांच चल रही है घोटाले को उजागर करने को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ताकि सरकार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा सके। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आज पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह बात कही।

खेल सामग्री का सप्लायर अधिकारी का रिश्तेदार!
श्री भूरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में बडा घोटाला सामने आया हैए जिन्हें सुबह पास किया और शाम को फेल कर दिया। जिसमें मालुम होता है कि भ्रष्टाचार का खुलेआम खेल खेला जा रहा है। जिले की खेल सामग्री घोटाले को भी लीपापोती कर दबाया जा रहा है। खेल सामग्री घोटाले मे एक नाम झाबुआ के लोकेंद्र कटकानी बताया गया ओर जिसे झाबुआ निवासी दर्शाया गया है। इस नाम का कोई व्यक्ति झाबुआ जिले में ही नहीं है। वही झाबुआ की सूरजमल एंड संस फर्म बताई गई है उसका प्रोपराइटर एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताया गया है। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही उसको ब्लैक लिस्टेड किया गया। प्रोपराइटर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। श्री भूरिया ने नाम लिए बगैर कहा कि खेल सामग्री घोटाले मे भाजपा के छूट भैया नेता कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही क्यो नहीं!

श्री भूरिया ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष पर अनेक महिलाओं ने प्रताड़ित होने का आरोप लगाया उस पर न्यायालय की टिप्पणी के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। भाजपा नेताओं के संरक्षण में जिले के राशन केंद्र चल रहे हैंए उचित मूल्य की दुकानों पर राशन नहीं मिल पा रहा है ओर कालाबाजारी आम हो चुकी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भाजपा जिले में हुए सामग्री घोटाले को जनता जनार्दन के समक्ष रखें अन्यथा कांग्रेस को विशाल आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर अलीराजपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भूरिया जितेंद्र शाह दिलीप भूरिया आदि उपस्थित थे

Author profile
WhatsApp Image 2022 04 12 at 8.32.00 PM
श्याम त्रिवेदी

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं! इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है! समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है! राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं! मीडियावाला के झाबुआ-आलीराजुपर के ब्यूरों चीफ है!