WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suicide : आत्महत्या करने वाली बैंक ऑफिसर के प्रेमी पर उकसाने का मामला

मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान के आधार पर गिरफ्तार किया

Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : लसूड़िया इलाके में दो दिन पहले बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया (Live-in partner arrested). घटना के दो दिन पहले महिला का पार्टनर से विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। दो साल से लिव इन में रह रहे थे।

घटना के बाद मृतक महिला के पिता का कहना था कि उसे नौकरी ज्वाइन करने पुणे जाना था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना को लेकर आरोपी प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि 23 फरवरी को देर रात शगुन सचदेवा (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

शगुन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं। वह इंदौर के अक्षय भाटिया (32 वर्ष) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। दो दिन पूर्व शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर अक्षय घर से बाहर चला गया। वह बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे लौटा तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षत ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन का शव फंदे पर लटक रहा था।

पुलिस को दिए बयानों में अक्षय ने बताया कि वह वर्तमान में कोई कार्य नहीं करता है, लेकिन लंबे समय से खुद का बिजनेस सेट करने के लिए प्रयासरत है। वहीं शगुन उसे पुणे ले जाना चाहती थी। जिस बात से वह नाराज था। उसका कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। इस बात को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी थी।

2019 से लिव इन में
अक्षय के पिता गुड़गांव की बैंक में थे। वहीं अक्षय की शगुन से पहचान हुई। चूंकि दोनों तलाकशुदा थे और दोनों को बच्चे नहीं थे इसलिए दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद 2019 से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चूंकि महिला बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की पुणे ब्रांच में थी, इस वजह से वह इंदौर आती-जाती रहती थी। शगुन 1 मार्च को पुणे जाकर जॉइन करने वाली थी। इसलिए उसने अक्षय से 5 हजार रुपए मांगे थे। अक्षय ने नहीं दिए तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बाद में शगुन ने फांसी लगा ली।