नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!

231

नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!

 

Ratlam : शहर में नरेंद्र मोदी विचार मंच विधि प्रकोष्ठ की मध्य प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारीयों की नियुक्तियां एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा महिला अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

 

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल व मोदी विचार मंच के सेवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला, ओपी मेहर प्रदेश संगठन मंत्री तथा प्रदेश संगठन मंत्री रंजना कुम्पावत द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।

 

मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सोमेश वर्मा, राकेश शर्मा, राजीव ऊबी, विजय बक्षी, प्रीति सोलंकी, हेमा निरंजनी द्वारा किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा मोदी विचार मंच के कार्यों एवं आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयों के बारे में प्रकाश डाला गया।

 

स्वागत उद्बोधन पश्चात अतिथियों द्वारा नवीन पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें राकेश शर्मा मालवा प्रांत संरक्षक, राजीव ऊबी जिला महामंत्री, सर्वेश बडगुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास सोनी जिला सचिव, भूपेंद्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष, मितेश चोपड़ा प्रचार प्रसार प्रमुख, विजय बक्षी प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र विश्वकर्मा आलोट तहसील संयोजक, रविंद्र जावरा तहसील संयोजक, चेतन ग्वालियरी सैलाना तहसील संयोजक, हेमंत शर्मा व्यवस्था प्रमुख, अमित मेहता कार्यकारिणी सदस्य, विश्वेश्वर बैरागी विशेष कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला जिला इकाई में प्रीति सोलंकी, जिला अध्यक्ष रेखा सांखला उपाध्यक्ष, हेमा निरंजनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनीता वासनवाल उपाध्यक्ष, साधना गौड़ उपाध्यक्ष, रजनी जोशी उपाध्यक्ष, शिल्पा जोशी सचिव, दीक्षा नागोरी, संगीता परसाई प्रचार प्रसार प्रमुख, रश्मि व्यास व्यवस्था प्रमुख, कृष्णा मीणा उपाध्यक्ष पद का दायित्व पर प्रदेश अध्यक्ष सोमेश वर्मा द्वारा सौंपा गया। कार्यक्रम के अंत में राकेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।