WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Temperature Rises 3rd Day in Indore : इंदौर में पारे ने रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार तीसरे दिन 43 डिग्री से ज्यादा गर्मी!

24 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, लू भी चलेगी!

Temperature Rises 3rd Day in Indore : इंदौर में पारे ने रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार तीसरे दिन 43 डिग्री से ज्यादा गर्मी!

इंदौर। शहर में लगातार तीन दिन से गर्मी चरम पर है। रविवार से तापमान ने छलांग लगाई और 44 डिग्री पर पहुंच गया। यही स्थिति सोमवार और मंगलवार की भी रही। दोनों दिन पारा 43 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर रहा। खास बात यह रही कि शहर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर देखा गया। पूर्वी क्षेत्र में 44 के आसपास और पश्चिम में करीब 43 डिग्री दर्ज किया गया। 24 मई को पारा 45 तक पहुंच सकता है।

बीते दो दिनों से तो पूर्वी इंदौर का तापमान 44 डिग्री रहा। पश्चिम क्षेत्र का तापमान 43.1 बना हुआ है। मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी क्षेत्र का तापमान 43 डिग्री और पश्चिम क्षेत्र का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मई के पहले सप्ताह में पारा 40 डिग्री था, जो अब 43 डिग्री पार कर गया। पूर्वी इलाके में तो 44 तक पहुंच गया है। जबकि, पिछले साल मई में एक बार ही तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा था।

गर्म हवा भी चली, 24 को लू चलेगी

पिछले तीन दिनों से शाम व देर रात तक गर्म हवाओं ने शहरवासियों को परेशान किया। शहर में ढाई से पौने तीन बजे के बीच अधिकतम तापमान अपने उच्च स्तर पर पहुंचा। दिन में औसतन हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दोपहर में हल्के बादल भी छाए। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 मई को शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वही इस सीजन में पहली बार लू भी चलेगी।

IMG 20240522 WA0011

 

21 दिन में 11 बार 40 पार

इस साल मई महीने के 21 दिनों में 11 बार तापमान 40 और उससे पार गया। पिछले तीन दिनों से तो रात का तापमान 29 डिग्री है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। पिछले साल रात का तापमान 26 डिग्री से ऊपर नहीं गया था।

अभी कुछ दिन और ऐसी ही गर्मी

मौसम के जानकारों का कहना है कि 25-26 मई तक गर्मी ऐसी ही रहेगी। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से राहत के आसार हैं। पिछले साल भी मई के तीसरे हफ्ते में ज्यादा गर्मी थी। पिछले साल मई में औसत तापमान 38 डिग्री था जो इस बार 40 पर पहुंच गया।