WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Terrorist Killed in Road Accident : खालिस्तानी आतंकवादी ‘पन्नू’ की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत!

उसने 'पंजाब रेफरेंडम 2020' नाम से खालिस्तानी आंदोलन चलाया!

WhatsApp Image 2023 07 05 At 21.07.42

Terrorist Killed in Road Accident : खालिस्तानी आतंकवादी ‘पन्नू’ की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत!

 

Amrutsar : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हाईवे नंबर 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। इस दुर्घटना की औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई। गुरपतवंत पन्नू अमेरिका में बैठकर पिछले लंबे समय से ‘पंजाब रेफरेंडम 2020’ नाम से खालिस्तानी आंदोलन चला रहा था। यहां वह सिखों को उकसाने की कोशिश कर रहा था।

पन्नू कुछ समय से छुपा हुआ था। लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी बंद कर रखा था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और ब्रिटेन में अवतार सिंह खांडा की मौत के बाद पन्नू को उसकी हत्या का डर था। अमृतसर के खानकोट का रहने वाला पुन्नू विदेश चला गया। वहां वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ​​​​​खालिस्तानी मंसूबों को पूरा करने लग गया।

WhatsApp Image 2023 07 05 at 21.07.43

वह अमेरिका के अलावा इंग्लैंड और कनाडा में अपने संगठन के जरिए भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाता रहा। खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर वह पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश में लगा था। भारत की एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की भी कोशिश करता। उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद इसके लिए कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो भी जारी किया था। यह उसका धमकी वाला आखिरी वीडियो था।

सिखों को खालिस्तान मुहिम से जोड़ने के लिए पन्नू सोशल मीडिया का सहारा लेता था। पन्नू के लिए खालिस्तानी नारे लिखने के लिए वह फंडिंग भी करता था। पंजाब में ऐसे कई लोग पकड़े गए, जिन्होंने पन्नू के कहने पर सरकारी और सार्वजनिक जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखकर माहौल भड़काने का काम किया था।

वो ब्रिटेन में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा में रहने वाले KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी के संपर्क में था। पंजाब के गैंगस्टरों और युवाओं को अलग खालिस्तान देश के लिए लड़ने के लिए उकसा भी रहा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया था।