कांग्रेस की मैय्यत में भी नहीं जाने वाला आज कांग्रेस से हाथ मिला रहा हैं : कैलाश विजयवर्गीय

_प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में कांग्रेस के कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर Fir दर्ज_ 

869

कांग्रेस की मैय्यत में भी नहीं जाने वाला आज कांग्रेस से हाथ मिला रहा हैं : कैलाश विजयवर्गीय

Ratlam : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा पर कांग्रेस के 50% करप्शन के आरोप के बाद प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में कांग्रेस के कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर Fir दर्ज हुई हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेसी प्रदेश की जनता को यदि भ्रमित करेंगे,तो निश्चित ही ऐसे मामले दर्ज होंगे।और भाजपा दो तिहाई बहुमत से फिर चुनाव जीतेगी और पुनः सरकार भी बनाएगी। बता दें कि विजयवर्गीय रविवार को आलोट विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।उन्होंने केंद्र एवं राज्य की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं से देश के 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं।और मोदी जी को हराने के लिए एक दूसरे के विरोधी दल दिल्ली में आकर एक हो गए हैं,लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।अरविन्द केजरीवाल पर विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा उन्होंने घोषणा की थी कि मैं कांग्रेस की मैय्यत में भी नहीं जाऊंगा, लेकिन आज वही कांग्रेस से हाथ मिला रहा है।देश में मोदी जी के नाम की आंधी चल रही हैं,जिसमे सभी दल उड़ जाएंगे।

IMG 20230814 WA0003

IMG 20230814 WA0005

कैलाश विजयवर्गीय के साथ मंच पर उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया,पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत सहित भाजपा के जिला एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।सम्मेलन में हजारों की तादाद में भाजपा महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय नारे लगाते हुए जीत का संकल्प लिया।संदर्भ में जानकारी देते हुए मण्डल मीडिया प्रभारी राकेश मेवाडा ने कहा कि सम्मेलन के पूर्व नगर में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई,जो विट्ठल मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई। रैली का समापन कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से रतलाम जिले की पांचों सीटों पर जीत का संकल्प लेने का आव्हान किया।