WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Success Of Investors Summit And Pravasi Sammelan Now On These 2 Manish IAS: इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी सम्मेलन की सफलता अब इन दो IAS मनीषों पर

1438
इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी सम्मेलन की सफलता अब इन दो IAS मनीषों पर,CM ने जताया भरोसा

इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी सम्मेलन की सफलता अब इन दो IAS मनीषों पर,CM ने जताया भरोसा

सुरेश तिवारी की खास खबर

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में अगले 2 माह में होने वाले दो प्रतिष्ठा प्रसंगों को लेकर अपने 2 आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताकर उन्हें पूरा जवाबदारी सौंप दी है। संयोग से इन दोनों अधिकारियों के नाम मनीष सिंह हैं।

आपको बता दें कि कल हुए तबादला सूची में प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला को हटाकर PS मनीष सिंह को यह जवाबदारी दी गई है।आज जारी हुई तबादला सूची में कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम का एमडी बनाया गया है। यह दोनों पद ऐसे हैं जिनकी कार्यकुशलता और व्यवहार से ही शासन के इन दोनों महत्वपूर्ण प्रसंगों मैं सफलता हासिल हो सकती है।

यह माना जाता है कि मुख्यमंत्री ने इन दोनों अधिकारियों पर विश्वास किया है और वह मान कर चल रहे हैं कि यह दोनों अधिकारी मध्य प्रदेश शासन के इन दोनों प्रतिष्ठा प्रश्नों को सफलतापूर्वक संचालित कर पाएंगे। तो क्या यह माना जाए कि इसके पहले जो अधिकारी थे वह इसको करने में सक्षम नहीं थे।

मनीष सिंह प्रमुख सचिव हैं और वे इसके पहले लंदन में हाई कमीशन में 3 साल तक रहे हैं। माना जाता है कि उनके औद्योगिक घरानों से ज्यादा संपर्क रहे हैं और उसका फायदा शायद सरकार को मिले।

मनीष सिंह कलेक्टर इंदौर तो पहले इंदौर औद्योगिक केंद्र के एमडी रहे हैं और उनके उद्योगपतियों से संबंध हमेशा मधुर रहे हैं और इसका फायदा सरकार को पहले भी मिलता रहा है। मीडियावाला यह मानता है कि मुख्यमंत्री की यह पहल शायद इसलिए बेहतर मानी जा सकती है कि उन्होंने दोनों ऐसे मनीष को सरकार की प्रतिष्ठा प्रसंग को सफल बनाने के लिए चुना है जो आने वाले समय में सरकार और मध्य प्रदेश की शान को बढ़ाएंगे।

आगामी समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह दोनों मनीष मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे।