These 5 big announcements of Congress before MP elections : 500 रु. में सिलेंडर का वादा

534
These 5 big announcements of Congress

These 5 big announcements of Congress before MP elections : 500 रु. में सिलेंडर का वादा

साल के आखिरी में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने चुनावों को लेकर कई बड़े वादे कर दिए हैं। इन वादों के अनुसार, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।

इसके साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीनें 15 सौ रुपए भी दिए जाएंगे। इसी के साथ एमपी में किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी कांग्रेस ने वादा किया है। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार ने वादा किया था कि राज्य में 1 अप्रैल से 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा और वहां लोगों को सिलेंडर पांच सौ रुपए में मिलने लगा है। ऐसे में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़े वादे किए हैं।

ओल्ड पेंशन स्कीम
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम का वादा किया था। सरकार बनने के बाद वहां ओल्ड पेंशन स्कीम लागू भी कर दी गई है। अब मध्य प्रदेश में भी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस ने वादा कर दिया  है। कांग्रेस के वादे के अनुसार, राज्य में सरकार बनने पर यहां भी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

पांच सौ रुपए में सिलेंडर
राज्य में सरकार बनने पर कांग्रेस ने वादा किया है कि राज्य के लोगों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पांच सौ रुपए में दिया जाएगा। इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने वादा किया था। राजस्थान में लोगों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर मिलने लगा है।

100 रुपए में 100 यूनिट बिजली
कांग्रेस ने एमपी में सरकार बनने पर राज्य के लोगों को सस्ती बिजली देने का भी वादा किया है। कांग्रेस के अनुसार, राज्य में सरकार बनने पर राज्य के सभी परिवारों को सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में आप की अरविंद केजरीवाल सरकार दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है।

 

 

किसानों की कर्ज माफी
कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया है। कांग्रेस के वादे के अनुसार, प्रदेश में सरकार बनने पर राज्य के किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

महिलाओं को 1500 रुपए
कांग्रेस ने अपने वादे में महिलाओं को भी शामिल किया है। कांग्रेस के वादे के अनुसार, राज्य में सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। कांग्रेस ने वादा किया है कि हर महिला को 1500 रुपए दिए जाएंगे और इसके लिए कोई शर्त नहीं रखी जाएगी।

पांच सौ रुपए में सिलेंडर
राज्य में सरकार बनने पर कांग्रेस ने वादा किया है कि राज्य के लोगों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पांच सौ रुपए में दिया जाएगा। इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने वादा किया था। राजस्थान में लोगों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर मिलने लगा है।

साल के आखिर में चुनाव
साल के आखिर में मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में चुनाव होने हैं। इन राज्यों एमपी के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। एमपी के अलावा अन्य दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। 2018 में हुए चुनावों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीट मिली थी और यहां सरकार भी बनाई थी, लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद कमलनाथ के नेतृ्त्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और शिवराज सिंह फिर से सीएम बन गए थे।