Three Players Selected : इंदौर के तीन खिलाड़ी ‘इंडिया क्रिकेट टीम’ (दिव्यांग) में चयनित! 

सूरत में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियों का चयन किया गया

558

Three Players Selected : इंदौर के तीन खिलाड़ी ‘इंडिया क्रिकेट टीम’ (दिव्यांग) में चयनित! 

Indore : कलेक्टर मनीष सिंह की एक संवेदनशील पहल फिर रंग लाई। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कलेक्टर की पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। शहर के तीन दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन दिव्यांगों की इंडिया क्रिकेट टीम में हुआ। कलेक्टर ने चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर कार्यालय से क्रिकेट किट भेंटकर सूरत के लिए रवाना किया।

कलेक्टर ने इंदौर के 15 दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट के लिए विशेष प्रकार की व्हीलचेयर पूर्व में उपलब्ध करायी थी। इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। व्हीलचेयर CSR फंड के माध्यमसे उपलब्ध कराई थी। सुविधाएं और प्रशिक्षण मिलने से इंदौर के दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हुए।

उन्होंने सफलता अर्जित करने के लिये दिन-रात मेहनत की। सुविधाएं मिलने और उनकी मेहनत से सफलता मिलना शुरू हुई। इसी का परिणाम है कि तीन दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन सरदार वलभ भाई पटेल की जयंती पर सूरत में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में कमल कंचोले, अजय यादव और कृष्णपाल मुवेल शामिल है।

ये तीनों खिलाड़ी ऑल राउंडर है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता BCCI द्वारा समर्थित डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया और बिग बैश स्पोर्ट्स लीग द्वारा आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह प्रतियोगिता इंडिया-ए और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच होगा। इन दोनों टीमों में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

अपने चयन से उक्त तीनों ही खिलाड़ी बेहद खुश है। इनका कहना है कि कलेक्टर मनीष सिंह की पहल, उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन, उनके द्वारा दी गई सुविधाएं और संसाधन बेहद मददगार साबित हुए हैं। उन्होंने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह का कहना मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली तथा प्रशिक्षक हसन खान का भी है। वे भी अपने खिलाड़ियों के चयन से अभिभूत है। उनका कहना है कि अगर यह सुविधा और संसाधन नहीं मिलते, तो यह सफलता संभव नहीं थी।