Tripura CM Resigns : त्रिपुरा CM बिप्लब कुमार देब से पार्टी ने इस्तीफा मांगा, नया CM आज ही

उप मुख्यमंत्री विष्णुदेव वर्मा को CM बनाए जाने के पूरे आसार

1256
Tripura CM

Tripura CM Resigns : त्रिपुरा CM बिप्लब कुमार देब से पार्टी ने इस्तीफा मांगा, नया CM आज ही

Agartala : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Tripura CM) बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें इस्तीफ़ा देने के निर्देश बीजेपी नेतृत्व की और से दिए गए थे। त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और उनके प्रति नाराजी को देखते हुए ये फैसला किया गया।

Also Read: BJP शासित प्रदेशों के 2 DGP की कहानी, एक को हटाया दूसरे ने दिया इस्तीफा

नए मुख्यमंत्री का चुनाव बीजेपी के विधायकों की बैठक में होगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां मौजूद हैं।

संभावना है कि उप मुख्यमंत्री विष्णुदेव वर्मा मुख्यमंत्री का प्रभार लेंगे। वे त्रिपुरा के राजपरिवार से जुड़े हैं।

Tripura CM Resigns : त्रिपुरा CM बिप्लब कुमार देब से पार्टी ने इस्तीफा मांगा, नया CM आज ही

विप्लब देब शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी से सीनियर नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। वे शनिवार सुबह अगरतला लौट आए और शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Tripura CM) ने कहा कि मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की।

इस्तीफे बाद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संगठन के हित में इस्तीफा दिया। पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया।

Read More… हिंदी को लेकर फिर उगला ज़हर … तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री बोले … हिंदी बोलने वाले बेचते है पानीपुरी 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से त्रिपुरा में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए देब गुरुवार को नई दिल्ली गए थे। वहां पर कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिपुरा की बीजेपी इकाई में आपसी खींचतान चल रही है।

देब मंत्रिमंडल में एक मंत्री ने कहा कि हमें आश्चर्य हुआ है। पता नहीं किस बात ने उसे प्रेरित किया।

लेकिन, जाहिर तौर पर उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई थी। पार्टी के कुछ प्लान हो सकते हैं और हमें विश्वास है कि यह पार्टी के लिए अच्छा होगा।

त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।