आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

44

आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में बीजासन पुलिस चौकी के अंतर्गत आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

बीजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि हादसा एक ढलान वाले हिस्से में हुआ, जहां पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक के चालक और सह-चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

IMG 20260424 WA0004

मृतकों की पहचान शाजापुर जिले के निवासी अब्दुल अंसारी और जगन्नाथ डांगी के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग केबिन में फंस गए। मौके पर क्रेन बुलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।