Ujjain Mahakal Fire Accident: कलेक्टर ने आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी, 14 घायलों में से 8 को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया

1155

Ujjain Mahakal Fire Accident: कलेक्टर ने आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी, 14 घायलों में से 8 को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया

उज्जैन:कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज भस्म आरती में कपूर आरती के दौरान गुलाल से थाली में आग लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था जिसमें 14 पुजारी व अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी हैं। आठ घायलों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।