UP Elections 2022: कांग्रेस के करीब 50 सीटों पर उम्मीदवार तय

प्रियंका ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी, घोषणाएं शुरू 

662
UP Elections 2022

New Delhi : उत्तर प्रदेश (UP) विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की बैठक शनिवार देर शाम हुई। इसमें करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई। UP में अगले साल (2022) विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस इस चुनाव के जरिए राज्य में अपनी खोई सियासी जमीन पाने करने की कोशिश कर रही है।

UP की सत्ता से करीब तीन दशक से दूर रही कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रियंका प्रयास कर रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 403 सीटों में केवल 7 सीटें जीत सकी थीं। जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही रायबरेली में जीत मिली थी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (General Secretary) और UP In Charge प्रियंका गांधी इस राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर-शोर से चुनाव अभियान में लगी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में महिलाओं को 40% आरक्षण (Reservation) देने के साथ शनिवार से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ भी शुरू कर की है।

प्रियंका ने कहा कि बिजली बिल सबका हाफ होगा और कोरोना काल का बकाया साफ होगा। उन्होंने कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए कहा कि दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार. प्रियंका ने 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने और संविदा पर कार्य करने वालों को नियमित करने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को बाराबंकी के हरख ब्लॉक से कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राएं ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे के साथ बाराबंकी से बुंदेलखंड, सहारनपुर से मथुरा और वाराणसी से रायबरेली, 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित की गई हैं।

UP Elections 2022

अगले साल UP में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रतिज्ञाओं के जरिए प्रियंका गांधी ने महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, संविदा कर्मियों और कोरोना की मार से आर्थिक रूप से तबाह हुए परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

प्रियंका ने बाराबंकी में अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40% हिस्सेदारी देगी। साथ ही लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की पूर्ण कर्ज माफी होगी, 2500 रुपये में गेहूं-धान (प्रति क्विंटल) की खरीद होगी और गन्ना किसान अपनी फसल के लिए 400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कीमत पाएंगे।

Congress General Secretary ने अपनी प्रतिज्ञा को विस्तार देते हुए कहा कि महिलाएं जब तक आगे नहीं बढ़ेगी और राजनीति में उनकी भागीदारी नहीं होगी। तब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकेगा। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और राजनीति में आने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिलाएं आगे आएं और अपनी लड़ाई खुद लड़े। प्रियंका ने कहा कि जो लड़कियां 12वीं पास हैं, उन्हें कांग्रेस की सरकार आने पर स्मार्ट फोन और स्नातक पास करने पर इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में मोदीजी के मंत्री के बेटे ने किस तरह क्रूरता से गाड़ी चढ़ाकर 6 किसानों को मार डाला।  यह ऐसा हादसा है, जिससे पूरे देश को समझ में आ रहा है कि यह सरकार किसानों को कितनी अहमियत दे रही है। जिसने किसानों को कुचला उसको गिरफ्तार करने में कितनी देरी की। उसका पिता आज भी मोदीजी के मंत्रालय में हैं, उसकी बर्खास्तगी नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा, “आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने पहले 72 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए थे। आप जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, आप सब जानते हैं. खाद महंगी, बिजली के बिल भरने पड़ते हैं बड़े बड़े, कर्ज में आप डूब रहे हैं! प्रियंका ने यह भी कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार 2500 में धान खरीद रही है, उसी तरह यहां 2500 रुपए में गेहूं और धान खरीदेंगे। गन्ने का दाम 400 रुपए मिलेगा।