‘Vande Bharat’ Between Indore-Bhopal : इंदौर- भोपाल के बीच ‘वंदे भारत ट्रेन चलेगी!’

रविवार को छोड़कर आठ कोच के साथ सप्ताह में 6 दिन चलेगी!

1393

‘Vande Bharat’ Between Indore-Bhopal : इंदौर-भोपाल के बीच ‘वंदे भारत ट्रेन चलेगी!’

इंदौर। रतलाम मंडल के इंदौर से भोपाल के बीच भारत की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे परिचालित की जाएगी। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भारत के सभी विद्युतीकृत राज्य में की जा रही है। अभी 18 जोड़ी ट्रेनों यानी 36 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। 27 जून को 5 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के साथ यह संख्‍या 23 जोड़ी हो जाएगी।
एक वंदे भारत ट्रेन इंदौर-भोपाल बीच शुरू की जा रही है।

गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में छ: दिन इंदौर से 6.30 बजे चलकर उज्जैन (07.15/07.20) होते हुए 09.35 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20912 भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में छ: दिन भोपाल से 19.25 बजे चलकर उज्जैन (21.30/21.35 बजे) होते हुए 22.30 बजे इंदौर पहुँचेगी। इंदौर भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 8 कोच से किया जाएगा।

पहली सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन

आत्मनिर्भर भारत को अक्षरशः: भारतीय रेलवे द्वारा आत्मसात करते हुए वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया गया, जो पूरी तरह भारतीय एवं भारत की पहली सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्‍पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन है जो उन दो महत्वपूर्ण शहरों के मध्य परिचालित की जा रही है। इसके जरिए एक दिन के भीतर ही दोनों ओर की यात्रा पूरी की जा सकती है।

भारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही वंदे भारत ट्रेन को कई सारी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जो यात्रा को अधिक आनंददायक बनाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होने पर, यात्रियों के पास बैठने की व्यवस्था के तहत चेयर कार या एक्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का विकल्प होता है, जिसमें आरामदायक और 360 डिग्री घूमने वाली सीटें होती है। ट्रेन में ऑन बोर्ड स्वच्छ एवं पौष्टिक खान-पान की सुविधा उपलब्ध है। सभी डिब्बों में बड़ी-बड़ी पारदर्शी खिड़कियां यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराता है।