WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Video: गंदे Guest House में Priyanka ने झाड़ू लगाई

1316

  सीतापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोका गया। वे हादसे और हिंसा से प्रभावित किसानों के परिजनों से मिलने रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ी थीं। उन्हें पहले लखनऊ में ही रोका गया फिर सीतापुर में रोक लिया। उन्हें UP Police ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। वहां उनका झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ।। बताया जा रहा कि यह वहीं का वीडियो है जहां उन्हें हिरासत में रखा गया।
इसके पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

*देखिए वीडियो झाड़ू लगाते हुए प्रियंका गांधी*