WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

VIDEO: अंततः अपने बंगले से रात 10:45 बजे कलेक्टर निकले बाहर, गुस्से में मिले विधायक से, जानिए पूरी कहानी

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: अपनी उपेक्षा से दुखी कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे विधायक से अंततः रात 10:45 बजे कलेक्टर मिलने आए। बंगले में बाहर आते ही गुस्से में उन्होंने विधायक से पूछा- बताइए क्या काम है?
ज्ञात रहे कि जनप्रतिनिधियों को अपमानित एवं उपेक्षित कर रहे छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के खिलाफ भाजपा के चंदला विधायक राजेश प्रजापति कल शाम से कलेक्टर बंगला के सामने धरने पर बैठे थे।

बताया गया है कि छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह का विवादों से पुराना नाता है। और वह अपने हिटलशाही रवैए के चलते जिले में लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा एवं अपमानित करते आ रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में कल शाम अपनी उपेक्षा से अपमानित होकर विधायक राजेश प्रजापति कलेक्टर के बंगले के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कोई 5 घंटे बाद कलेक्टर साहब रात 10:45 उनसे मिलने आए और तैश में बात की।
अंदर आने को भी नहीं कहा।

बाद में विधायक बोले CM से मिलने जाऊंगा।

देखिए वीडियो:

कलेक्टर और विधायक की चर्चा का

क्या कह रहे है विधायक राजेश प्रजापति