VIDEO: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का मंदिर जाते समय साइलेंट अटैक का वीडियो 

617

VIDEO: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का मंदिर जाते समय साइलेंट अटैक का वीडियो 

 

 

देखिए वीडियो l

उज्जैन: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का गुरुवार को 63 साल की आयु में निधन हो गया। वे महाकाल मंदिर जाने के लिए सुबह 9 बजे घर से निकले थे। उनके निधन से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

VIDEO में वे महाकाल मंदिर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे चलते – चलते ठहरे और मोनू तिवारी की दुकान के बाहर बैठ गए। इसके कुछ ही देर बाद वे चक्कर खाकर गिर पड़े। धर्मेंद्र पंड्या और दूसरे लोग मदद के लिए उनकी तरफ दौड़े। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।