WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

VIDEO: हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं- CM चौहान

WhatsApp Image 2023 10 19 At 13.28.26

VIDEO: हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं- CM चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना कमलनाथ का नाम लिए कहा कि हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है! लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है।

WhatsApp Image 2023 10 19 at 13.28.21

शिवराज ने कहा कि लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो।

WhatsApp Image 2023 10 19 at 13.38.11

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। तुम श्मशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा देश में, प्रदेश का, प्रदेश की जनता का! अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो ना महाकाल महाराज के दरबार में।

शिवराज ने कहा कि मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है। इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप किया है कांग्रेस ने।