WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Vikram Gokhale Passed Away : 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले का निधन!

'सानंद न्यास' के मंच पर भी गोखले ने 10 नाटकों के 50 से ज्यादा प्रयोग किए!

Vikram Gokhale Passed Away : 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले का निधन!

Pune : मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे उम्र सबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 20 दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 77 साल के विक्रम गोखले ने 26 नवंबर को दोपहर 1.37 बजे अंतिम सांसे लीं। मराठी से हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इंदौर में सानंद न्यास के रंगमंच पर भी विक्रम गोखले ने 10 नाटकों के 50 से ज्यादा प्रयोग किए!

5 नवंबर को विक्रम गोखले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब थी। उनकी पत्नी ने बताया था कि विक्रम गोखले का दिल और लीवर काम नहीं कर रहा था। उम्र संबंधित कई बीमारियों के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दो दिन पहले ही अस्पताल के प्रवक्ता ने शिरिष यादकिकर ने बताया कि एक्टर की तबीयत में सुधार है। मगर 26 नवंबर को अचानक उनका निधन हो गया।

विक्रम गोखले ने फिल्मों और टीवी के अलावा थियेटर में भी काफी काम किया है। वे अमिताभ बच्चन की 1990 में आई फिल्म अग्निपथ, सलमान खान की हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया (2007), नटसम्राट (2015) और मिशन मंगल (2019) समेत कई फिल्मों में काम कर चुके थे। उनकी कुछ समय पहले ही मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ रिलीज हुई थी जिसकी काफी प्रशंसा भी हुई।

Vikram Gokhale Passed Away : 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले का निधन!

‘सानंद न्यास’ ने श्रद्धांजलि दी
इंदौर के मराठी रंगमंच ‘सानंद न्यास’ के मानद सचिव जयंत भिसे ने अभिनय के शिखर विक्रम गोखले के दुखद निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सानंद न्यास पर विशेष प्रेम रखने वाले विक्रम गोखले के निधन से मराठी रंगमंच दुखी है। विक्रम गोखले ने ‘सानंद’ के दर्शकों के लिए इंदौर में 1996 से लेकर अब तक 10 नाटकों के 50 से ज्यादा प्रयोग किए। हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ-साथ रंगमंच पर विक्रम गोखले का अभिनय अविस्मरणीय रहेगा।