
Watch the Video-Bank Robbery: सूरत में SBI के स्टाफ और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बनाया बंधक, फिर ₹52 लाख डकैती!
यह वीडियो गुजरात के व्यापारिक शहर सूरत की एसबीआई ब्रांच का है जहां किसी फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि फिल्मी अंदाज में असली लूट चल रही है। दो स्पोर्ट्स बाइक पर पांच बदमाश बैंक में दाखिल हुए। सभी के पास हथियार थे। उन्होंने सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को एक जगह इकट्ठा किया। सभी के मोबाइल छीनने के लिए। बैंक का लॉकडाउन बंद किया और 52 लाख रुपये लूट कर भाग निकले।
सूरत में 27 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक ब्रांच को हथियारबंद लुटेरों के एक गैंग ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के दम पर धमकाकर 52 लाख रुपये कैश लूट लिए। पांच लोगों के गैंग ने कथित तौर पर बैंक के ‘अलार्म सिस्टम’ को बंद कर दिया। फिर SBI कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों से मोबाइल फोन छीन लिए ताकि वे अधिकारियों को सूचित न कर सकें।
उन्होंने बताया कि यह लूट शहर के वराछा इलाके में स्थित SBI की ब्रांच में हुई। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि लगभग 52 लाख रुपये कैश लूटे गए। हम फिलहाल सटीक राशि की पुष्टि कर रहे हैं।” कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पांच आरोपियों की मौजूदगी का पता चला है। लेकिन इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने बताया कि दिन-दहाड़े हुई इस लूट की घटना में हथियारबंद लुटेरों ने स्टाफ और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर धमकाकर कैश लूटे। फिर स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूरत के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस आलोक कुमार ने बताया कि CCTV फ़ुटेज में पांच आरोपियों की मौजूदगी सामने आई है। लेकिन इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम अनुमान के तौर पर करीब 50 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना के बाद लोग हैरत में पड़ गए। बैंक एक कॉम्पलेक्स में पहली फ्लोर पर स्थित है। इस बैंक के साथ में ही एसबीआई का एटीएम भी है।
Khargone News: चोरी के 23 लाख रुपए वापस लाने पर पुलिस पर फूल बरसाए, अभिनंदन किया /





