WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Facts : उत्तर भारत में तापमान शून्य से 4 डिग्री होने का सच क्या?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि इसके पीछे की वास्तविकता कुछ और!

WhatsApp Image 2023 01 14 At 7.50.53 PM 696x428

Weather Facts : उत्तर भारत में तापमान शून्य से 4 डिग्री होने का सच क्या?

New Delhi : उत्तर भारत में तापमान शून्य से नीचे – 4 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने के दावे किए जा रहे हैं। इसका आशय है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त सर्दी पड़ेगी। इस जानकारी के बाहर आने के बाद लोग चिंतित हैं। कई लोग अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने पर विचार करने लगे। लेकिन, एक मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने ऐसी किसी आशंका से इंकार किया।

‘स्काईमेट’ ने कहा है कि उत्तर भारत में – 4 डिग्री तापमान जाने की बात अफवाह है। अखबारों और टीवी चैनलों पर यह गलत भविष्यवाणी दिखाई और सुनाई जा रही है। यह महज पब्लिसिटी पाने का कोई नया तरीका है। ऐसी निराधार अफवाहों पर विश्वास न करें। बल्कि, पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है।

‘स्काईमेट’ के मुताबिक, दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का तो प्रश्न ही नहीं! अब तो दिल्ली में जल्द ठंड से निजात मिलने लगेगी। इस मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री और अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री हो सकता है। लेकिन, यह कहीं भी 0 डिग्री से नीचे नहीं होगा।

दिल्ली में ठंड का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। IMD ने भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में जनवरी के पहले हिस्से में लगभग अभूतपूर्व ठंड दर्ज होने के बाद एजेंसी ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों सीकर और चूरू में सबजीरो न्यूनतम तापमान संभव है। लेकिन, पूरे उत्तर भारत में – 4 तापमान की बात तो निराधार है।