
Weather Update: अंडमान निकोबार में भारी बारिश, MP में कई इलाकों में बारिश के आसार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का भारत में असर उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में हो रहा है। उत्तरी क्षेत्र कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बादल बारिश के आसार हैं। जबकि उत्तरी राजस्थान से उतर रहे तेज गति के बादल हरियाणा पंजाब के दक्षिणी, दिल्ली में आंशिक और मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी इलाकों तक चल रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर इलाकों में बारिश होगी। बादलों की लय राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए झारखंड, बिहार से पूर्वी राज्यों की ओर है। असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में गर्मी फिर तेज हो सकती है। यूपी, बिहार में बारिश की संभावना रहेगी
मध्य प्रदेश में आज ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर बेल्ट में बारिश होगी। इंदौर में बादल छाएंगे, बारिश की संभावना दोपहर बाद बन सकती है। इंदौर का अधिकतम तापमान आज 37, भोपाल में 38, ग्वालियर में 41 और जबलपुर में 38 डिग्री रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय है आज अंडमान निकोबार में भारी बारिश होगी। इधर भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना, आंध्रा, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र के दक्षिणी, छग और उड़ीसा में भी बारिश की संभावना है।





