WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में रविवार से बर्फबारी का दौर शुरू,MP में 4 दिन बाद गर्मी का असर होगा कम

1580

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में रविवार से बर्फबारी का दौर शुरू,MP में 4 दिन बाद गर्मी का असर होगा कम

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का एक असर शनिवार से उत्तर भारत में देखने को मिलेगा, जिसके चलते रविवार से अगले चार-पांच दिनों तक बर्फबारी का आलम बन सकता है। कश्मीर में इसका असर अगले गुरुवार तक चलने की संभावना है।

लद्दाख में बादल छाएंगे और सप्ताह के बीच में बर्फबारी हो सकती है। जबकि शिमला में भी अगले 5 दिनों तक कल से मौसम बारिश बादल का हो जाएगा।

दिल्ली में भी बादलों के छाने का क्रम चलेगा और सप्ताह के बीच बारिश हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में मौसम एक सा रहेगा। अगले 4 दिन तक तापमान में एक-एक डिग्री बढ़ोतरी होगी। गुरुवार के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आएगी जो उत्तर भारत की हवाओं से पैदा होगी।

 

पश्चिमी विक्षोभ से महाराष्ट्र में 3 दिन बाद बादलों के आने का क्रम शुरू होगा। दक्षिण भारत में भी केरल, कर्नाटक में बादल छाएंगे।