
Weather Update: Be Alert – MP में इस सप्ताह गर्मी का रौद्र रूप – दिन रात के तापमान में होगी वृद्धि
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
Weather Update: Be Alert – MP में इस सप्ताह गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। प्रदेश दिन रात के तापमान में वृद्धि होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के बादल उत्तर पूर्व की ओर उठते हुए चक्राकार हो रहे हैं। अगले 24 घंटों में राजस्थान से लेकर लद्दाख तक असर होगा। लेकिन तापमान यथावत या बढ़ता रहेगा। लेह में बर्फबारी होगी, कश्मीर और हिमाचल में बादल ग़हराएंगे, बारिश की संभावना अगले तीन चार दिन में रहेगी। चक्राकार हो रहे बादल मौसम में परिवर्तन भी ला सकते हैं।
यूपी में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 42 से 46, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में 39 से 42 डिग्री जा सकता है।
मध्य प्रदेश में गर्मी प्रचंड रूप धारण कर सकती है, इस सप्ताह इसका रौद्र रूप होने वाला है। इंदौर छोड़कर ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में अधिकतम तापमान क्रमशः 45, 43, 44 डिग्री हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30/31 डिग्री तक जाएगा। इंदौर में तापमान इस सप्ताह 39 से 41/42 तक जाएगा और न्यूनतम 26/27 डिग्री तक। निमाड़ में तापमान 40/41 डिग्री चल रहा है जिसके 42 से 44 तक जाने की संभावना है। प्रदेश में बारिश के आसार अभी नहीं लग रहे हैं, बीच बीच में बादल छाएंगे।
केरल में बारिश होगी, बादलों का रूट केरल से कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छग, उड़ीसा, बंगाल होते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों से बाहर होगा।




