Weather Update: भोपाल में 5 दिसंबर को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान! लेह में आज बर्फबारी, उड़ीसा-आंध्रा में तूफान का असर!

720

Weather Update: भोपाल में 5 दिसंबर को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान! लेह में आज बर्फबारी, उड़ीसा-आंध्रा में तूफान का असर!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से MP में ठंड का तेज असर हो गया है। उत्तरी इलाका ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सागर आदि में न्यूनतम तापमान 11/12 डिग्री चल रहा है। 5 से 7 दिसंबर के बीच यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी, न्यूनतम तापमान भोपाल और ग्वालियर में 5, शिवपुरी में 6 और इंदौर,जबलपुर में 9 डिग्री तक जा सकता है।

श्रीलंका से चला चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु आते ही बिखर गया है उसका असर अब आंध्रा, उड़ीसा, झारखंड और बंगाल में भारी बारिश करेगा। जबकि आंशिक असर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भी होगा। दक्षिण महासागर के बादल केरल में बरस सकते हैं।

दक्षिण -पश्चिम बादलों की लहर कर्नाटक, महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजर रही है। पश्चिमी हवाओं के प्रहार से दक्षिणी हवाएं उत्तर -पूर्व की ओर जाने को लाचार हो रहीं हैं। जबकि उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं के असर से कश्मीर, पंजाब, हिमाचल से बादल लद्दाख से गुजर रहे हैं। लद्दाख और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फ गिर सकती है।