WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज से अगले 5 दिन तक तूफानी बारिश की संभावना

भारत में पूर्वी मानसून होगा सक्रिय

WhatsApp Image 2023 07 05 At 7.30.49 AM 1

Weather Update: MP में आज से अगले 5 दिन तक तूफानी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज से अगले 5 दिन तक कई जिलों में तूफानी बारिश की संभावना है। आज दक्षिण – पश्चिम भाग में प्रभावकारी असर रहेगा।

पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं भारत में उत्तर की ओर आकर दक्षिण- पूर्व व मध्य की ओर मुड़ रही थी, जिसके कारण पूर्वी दिशा का मानसून केवल दक्षिणी भाग तक सक्रिय था।

अब कल से हवाओं में परिवर्तन हुआ है। पश्चिमी हवाएं अब सीधे उत्तर में आकर पूर्व की ओर जा रही हैं। इससे पूर्वी मानसून अब दक्षिण से महाराष्ट्र की ओर बढ़ चला है। हालांकि कुछ हवाएं अभी भी भारत के जम्मू कश्मीर से घुसकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए मध्यप्रदेश, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ की ओर मुड़ रही है।

आज से अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तूफानी बारिश की संभावना बन रही है। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाओं से बारिश का सिलसिला चलेगा। आज दक्षिण- पश्चिम में ज्यादा असर रहेगा सुबह से लेकर बादल शाम तक सक्रिय रहेंगे।

पूर्वी मानसून दक्षिण से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने लगा है। आज दक्षिण के पांचों राज्यों, गोवा सहित महाराष्ट्र में कई जगह भारी वर्षा का संभावना रहेगी।