WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में मौसम में बदलाव, इस सप्ताह बारिश

Weather Update: MP में मौसम में बदलाव, इस सप्ताह बारिश

 

मध्य प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकेगा। इस सप्ताह 3 से 7 मई के बीच कई जगह पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी। गरज बरस की स्थिति हवाओं से रहेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा, जिससे तापमान में कमी भी आएगी।

आज पश्चिम से दक्षिण की ओर चल रहे बादलों से इंदौर, देवास, खंडवा, सेंधवा रूट पर अनायास बारिश की संभावना भी शाम तक हो सकती है।

 

1 मई से अगले 15 दिनों तक उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी की स्थिति बनाने वाली है। लद्दाख में 7 मई तक और कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब में 14 मई तक बादल बारिश की स्थिति रह सकती है। हरियाणा, दिल्ली में भी बादल छाएंगे, बारिश की संभावना भी रहेगी। यूपी में बादल छाएंगे, तापमान में राहत मिलेगी।

 

पश्चिम से दक्षिण दिशा में जा रहे बादल छत्तीसगढ, उड़ीसा, तेलंगाना में कई जगह हल्की बारिश कर सकते हैं।

दक्षिण में बादलों की चक्राकार स्थिति है जिसके कारण केरल, तमिलनाडु, कर्नाटका आंध्रा में बारिश हवाओं संग, बिजली, गर्जना के साथ रहेगी।

बादलों की चक्राकार स्थिति बंगाल की खाड़ी में भी है। यहां पर अंडमान निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती हे कुछ जगह भारी बारिश के संभावना भी है।