Weather Update: भारत के मध्य में बादल हुए चक्राकार, एक साथ कई राज्यों में बारिश होगी,आज संपूर्ण MP में भी बारिश की संभावना

1029

Weather Update: भारत के मध्य में बादल हुए चक्राकार, एक साथ कई राज्यों में बारिश होगी,आज संपूर्ण MP में भी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के मध्य में बादलों की चक्राकार स्थिति बन रही है। इस कारण वे गोलाकार होकर मध्य प्रदेश को सर्वाधिक प्रभाव में ले रहे हैं। इसलिए आज मध्य प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की संभावना रहेगी, कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
बादलों का यह गोलाकार रूप मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। यह बादल पूर्व से आकर मध्य प्रदेश से उड़ते हुए उत्तर पूर्व की ओर जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व में बनते बिगड़ते चक्रवातों के कारण बादलों का प्रवाह भारत की ओर चल रहा है। अभी मौजूदा स्थिति में एक ही चक्रवात बचा है जो चीन में घुस चुका है। उसके प्रभाव से बादल बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा होकर भारत के कई राज्यों में घुस रहे हैं। तेज हवाओं के कारण के बादल चक्राकार स्थिति में चल रहे हैं।

मौसम अभी पूरी तरीके से उत्तर पश्चिम भाग में प्रभावहीन है। यहां कुछ हिस्सों में सिर्फ बादल छा रहे हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36/37 डिग्री तक पहुंच रहा है।