Weather Update: MP में धोक पड़वा पर छाएंगे बादल,कल से बढ़ेगा ठंड का असर,महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना!

1025

Weather Update: MP में धोक पड़वा पर छाएंगे बादल,कल से बढ़ेगा ठंड का असर,महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में हवाओं का मुख्य प्रवाह पश्चिम से पूर्व की ओर चल रहा है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक शॉप के असर से कश्मीर लद्दाख में आज भी बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल में बारिश हो सकती है। बादलों का साया पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तक हो सकता है। इन स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनेगी।

 

हिमाचल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 14 हो सकता है जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 25 डिग्री तक जा सकता है।

 

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात से न्यूनतम तापमान में कभी हो जाएगी ठंड का असर होगा लेकिन पश्चिम दिशा से आ रहे हैं बादलों के कारण धोक पड़वा पर प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार भी हो सकते हैं।

 

दक्षिण भारत में पूर्वी दिशा से आ रहे बादल पश्चिम दिशा से आ रहे हैं। बादलों के संग मिलकर तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा में अपना असर दिखा सकते हैं जबकि महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना बनेगी।