WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले सप्ताह कोल्ड वार, न्यूनतम पारा 4 से 5 डिग्री होगा

Weather Update: MP में अगले सप्ताह कोल्ड वार, न्यूनतम पारा 4 से 5 डिग्री होगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में आज से और ठंड तेज होगी। ग्वालियर में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, भोपाल में 7 डिग्री तक गिरेगा। वहीं अधिकतम पारा ग्वालियर में 20 और भोपाल में 22 डिग्री होगा। जबकि इंदौर में आज रात से न्यूनतम पारा 11 और कल 9 डिग्री तक जाएगा। पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का असर दिन में कम और रात में बढ़ेगा। जबलपुर, मंडला आदि में न्यूनतम पारा 5 /4 तक जाएगा।

मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह कोल्ड वार होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी के चलते मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम पारा 5/6 डिग्री, उत्तर पूर्वी भाग में 4/5 डिग्री तक हो जाएगा और अधिकतम पारा भी 22/23 डिग्री तक रहेगा।

उत्तर भारत में आज से बर्फबारी होगी। कश्मीर, लद्दाख में दो दिन बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीत लहर के साथ बादल छाएंगे। न्यूनतम तापमान पहाड़ी इलाकों लेह में – 14, श्रीनगर में – 2/3, शिमला में 4/5 तक चला जाएगा।

जबरदस्त कोहरा आज उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के ऊपरी आधे भाग, बिहार तक रहेगा।