Weather Update: MP में बदलते मौसम के बावजूद 45 डिग्री तक जाएगा तापमान, असम, अरुणाचल में भारी बारिश का अंदेशा

75

Weather Update: MP में बदलते मौसम के बावजूद 45 डिग्री तक जाएगा तापमान, असम, अरुणाचल में भारी बारिश का अंदेशा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश बुरी तरह से तप रहा है और अभी और तपेगा, लू का प्रकोप बना रहेगा। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल छा रहे हैं और अगले कुछ दिनों में उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भाग में बारिश की संभावना भी रहेगी। इस फेरबदल के बावजूद गर्मी की धमक जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में ग्वालियर समेत अधिकतम तापमान 44/45 डिग्री तक आ पहुंचा है, वहीं जबलपुर में 43, इंदौर भोपाल में 41/42 डिग्री तक अधिकतम तापमान हो रहा है। सप्ताह के बीच में बारिश की संभावना बनी रहेगी और तब 2 डिग्री तापमान कम होने के चांस भी रहेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ से इस सप्ताह कश्मीर में बादल बहुत घुमड़ेंगे। बिजली, हवा बारिश की स्थिति बनेगी। दो दिन बाद यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी रहेगी। जबकि लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फबारी चलती रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में दो दिन बाद बारिश से तापमान कम होने की संभावना रहेगी।

असम, अरुणाचल में भारी बारिश का अंदेशा है। दक्षिण महासागर के पश्चिमी हिस्से से बादलों की श्रृंखला केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र से तेलंगाना, छग, उड़ीसा होते हुए गुजर रही है। इस सप्ताह बंगाल में भी बारिश हो सकती है।