WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में 24 जनवरी से बदलेगा मौसम,MP में 25 से 29 जनवरी तक फिर पड़ेगी जोरदार ठंड!

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में 24 जनवरी से बदलेगा मौसम,MP में 25 से 29 जनवरी तक फिर पड़ेगी जोरदार ठंड!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाएं अभी ऊंची उठ रही हैं इसलिए मध्य राज्यों में तापमान में उछाल चल रहा है। लद्दाखी पहाड़ियों पर आज और कल गहरे बादल छाएंगे, हल्की बर्फबारी होगी। लेकिन अगले 5 दिन में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इससे कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड गहरा असर बताएगी।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं से एक बार फिर शीत लहर चलने का अनुमान है। 25 से 29 जनवरी तक ठंड से प्रदेश में न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी। ग्वालियर में न्यूनतम पारा 3/4 डिग्री तक जा सकता है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर भी ठंडे होंगे। लेकिन इंदौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक चढ़ जाएगा। कारण दिन में दक्षिणी हवाएं प्रभाव देंगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 30, 31को प्रदेश में बादल भी छाएंगे। हल्की वर्षा भी हो सकती है।

इधर दक्षिणी हवाओं संग बादलों का प्रवेश महाराष्ट्र में भी होने जा रहा हैं। यहां अधिकतम तापमान अभी 28/29 डिग्री तथा न्यूनतम 22/23 डिग्री है। 26 जनवरी से यहां अगले 8 दिनों तक बादल डेरा डालेंगे।