WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update : क्या उत्तर भारत से ठंड विदा हो गई, जनवरी में गर्मी क्यों लग रही! 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए नया अपडेट दिया! 

Weather Update : क्या उत्तर भारत से ठंड विदा हो गई, जनवरी में गर्मी क्यों लग रही! 

New Delhi : कड़ाके की सर्दी के बाद अब उत्तर भारत में ठंड लगभग जा चुकी है। तेज धूप के कारण लोगों के स्वेटर-जैकेट उतर गए। मौसम में अचानक बदलाव से हर कोई परेशान है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने बताया कि यह बदलाव एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के दिल्ली तक पहुंचने के कारण हुआ।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में आज तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता। दिल्ली में अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि की संभावना नहीं है। 24 जनवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में अब भी कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान में गिरावट हो सकती है और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी का प्रभाव

उत्तर और मध्य भारत में मौसम के पैटर्न पर पश्चिमी विक्षोभ और संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण का गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस मौसम परिवर्तन से ठंड की तीव्रता में कमी आएगी। गर्म हवाओं के कारण सर्दियों का असर कम हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में कोल्ड वेव और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है, खासकर बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा, बडगाम और गांदरबल जिलों में।

कोहरा और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः -14.54 डिग्री सेल्सियस और 29.48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। ओडिशा के कई जिलों जैसे खुर्दा, अंगुल, कटक और सुंदरगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया जो 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।