Weather Update: दिल्ली, हरियाणा में आज भारी बारिश, UP, हिमाचल में भी असर, MP में मानसून कमजोर

612

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा में आज भारी बारिश, UP, हिमाचल में भी असर, MP में मानसून कमजोर

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: भारत के उत्तर -पूर्व शीर्ष पर चल रहा बादलों का बवंडर अब ऊंचा और पूर्व दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है इसलिए मध्य प्रदेश सहित गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में आज मानसून कमजोर रहेगा।

आज UP में तेज बारिश टुकड़ों में होगी, वहीं दिल्ली, हरियाणा में भारी बारिश होगी। असर हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तराखंड, तक रहेगा। जम्मू कश्मीर में आंशिक वर्षा होगी। बंगाल में सामान्य बारिश होगी।

Weather Update: मध्य प्रदेश में बादल रहेंगे, लेकिन मानसून कमजोर रहेगा। उत्तरी भाग ग्वालियर, भिंड, दतिया और आसपास में बारिश की संभावना बनी हुई है। बादलों की लहर पूर्व से पश्चिम की ओर बनी हुई है।

Weather Update: दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में आज बारिश होगी। तेलंगाना में आंशिक बारिश है।