WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आधे से ज्यादा MP में भारी बारिश का दौर, राजस्थान में चक्राकार बादलों से 4 प्रदेशों में असर,मनीला के पास पनपा चक्रवात

945

Weather Update: आधे से ज्यादा MP में भारी बारिश का दौर, राजस्थान में चक्राकार बादलों से 4 प्रदेशों में असर,मनीला के पास पनपा चक्रवात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मानसून का असर संपूर्ण भारत में है। अलग-अलग स्थितियों में मानसून की दशा चल रही है। मुख्य रूप से मानसून उत्तर – पूर्व से मुड़कर उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी राज्यों से होकर MP, गुजरात की तरफ अग्रसर है। जबकि पूर्वी दिशा का मानसून उड़ीसा, तेलंगाना सहित दक्षिण राज्यों की तरफ से दक्षिण पश्चिम की जा रहा है। महाराष्ट्र में इसका असर अभी कम है।

 

इधर उत्तर – पूर्व के बादलों की एक परत उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर भी चल रही है और राजस्थान से पश्चिम की ओर चल रहे बादल पाकिस्तान से वापस भारत की ओर चक्राकार स्थिति में आ रहे हैं। इससे दोपहर बाद मानसून की दशा बदल रही है जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी बारिश हो रही है।

 

मध्य प्रदेश में बादलों का चक्र मुख्य रूप से उत्तर से पश्चिम की ओर चल रहा है। यहां बादल उत्तर प्रदेश से आकर मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच, सागर,रीवा की ओर असर डाल रहे हैं, जबकि शाम से अगली सुबह के बीच बादलों का असर भोपाल, इंदौर सहित दक्षिण – पश्चिम क्षेत्र में हो रहा है। आज भी प्रदेश के उत्तर – पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं शाम के बाद उत्तर पश्चिम क्षेत्र में भी अच्छी बारिश का दौर चल सकता है।

 

भारत के पूर्वी दिशा में फिलिपींस और मनीला के बीच आज सुबह 5:30 बजे से एक नए चक्रवात ने आकार लिया है। अभी इसकी गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है। अगले 24 घंटे में इसकी आगे की स्थिति का पता चलेगा।